Ranchi news :क्रिप्टो करेंसी का दुरुपयोग रोकने के लिए झारखंड केडर के यंग आइपीएस तैयार करेंगे प्लान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Feb 2025 6:47 PM
बेहतर प्लान को देश स्तर पर लागू किया जा सके, इसके लिए आइपीएस अधिकारी प्लान तैयार कर इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय और इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारियों से भी साझा करेंगे.
रांची. राज्य और देश के स्तर पर क्रिप्टो करेंसी के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए झारखंड कैडर के यंग आइपीएस अधिकारी प्लान तैयार करेंगे. बेहतर प्लान को देश स्तर पर लागू किया जा सके, इसके लिए आइपीएस अधिकारी प्लान तैयार कर इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय और इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारियों से भी साझा करेंगे. प्लान तैयार कराने की जिम्मेवारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने आइजी सीआइडी को दी है.
कुछ माह पहले आया था मामला
उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व ही सीआइडी की जांच में क्रिप्टो करेंसी के जरिये आतंकी संगठन के पास पैसा जाने का मामला सामने आया था. सीआइडी ने इंडियान साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर के सहयोग से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के जरिये ठगी के दो मामले की जांच की थी. एक मामला राजधानी के ही एक व्यवसायी का था, जिनसे 1.33 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी. वहीं, धनबाद के एक व्यक्ति से करीब एक करोड़ की ठगी हुई थी. लेकिन, रांची से जुड़े मामले में जब सीआइडी ने मनी ट्रेल के बारे पता लगाया, तब सीआइडी के अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली कि पैसा ईरान के समर्थन वाले एक आतंकी संगठन के पास भी पहुंचा है. इसके साथ ही क्रिप्टो करेंसी से ठगी किये गये कुछ पैसे चाइना के पास भी जा चुके हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










