शादी समारोह में गोली लगने से युवती की मौत, आरोपी फरार

Updated at : 06 May 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
शादी समारोह में गोली लगने से युवती की मौत, आरोपी फरार

ब्राम्बे गांव में सोमवार की रात शादी समारोह में शामिल होने गयी एक युवती अमिता खलखो (19) की गोली लगने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मांडर.

ब्राम्बे गांव में सोमवार की रात शादी समारोह में शामिल होने गयी एक युवती अमिता खलखो (19) की गोली लगने से मौत हो गयी. मृतका चान्हो के कमाती गांव की रहनेवाली थी. उस पर गोली चलाने का आरोप रातू के काटू लहना निवासी दीपक कुमार पर लगा है, जो फरार है. मामले को लेकर अमिता के बहनोई ब्राम्बे निवासी आकाशदीप कुजूर ने मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पिस्टल दिखाने के क्रम में गोली चलने व अमिता के आंख के नीचे लग जाने की बात कही गयी है. गोली लगने से अमिता के गंभीर रूप से घायल हो जाने व बाद में रिम्स में मौत हो जाने का उल्लेख किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना सोमवार की देर रात करीब 12 बजे की है. बताया जा रहा है ब्राम्बे गांव में रविवार की रात को अमिता खलखो के बहन के ससुराल में किसी की शादी थी. जिसमें शामिल होने के लिए अमिता गयी थी. शादी समारोह में खाना खाकर वह अपनी बहन नीलम कुजूर व एक अन्य युवती के साथ अपने बहनोई आकाशदीप कुजूर के घर लौट आयी थी. इसी बीच आकाशदीप का दोस्त दीपक कुमार वहां पहुंचा और वह अमिता को पिस्टल दिखाने लगा. इसी क्रम में गोली चल गयी. दीपक काफी दिनों से ब्राम्बे स्थित एक बीज दुकान में काम करता है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. परिजनों के मुताबिक मृतका अमिता पिता दीपक खलखो मांडर कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा थी.

मांडर काॅलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा थी मृतकामांडर 1, मृतका का फाइल फोटो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola