गगन बने "मैं भी सुखविंदर" के विजेता
Updated at : 26 May 2017 7:56 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर डॉट कॉम द्वारा आयोजित "मैं भी सुखविंदर" प्रतियोगिता के विजेता गगन मेहता बने हैं. हमने जो नियम और शर्त रखे थे, उस आधार पर उनका चयन किया गया है. उनके वीडियो को 1800 से ज्यादा लोगों ने देखा. 29 शेयर हुए और 188 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया. 70 […]
विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर डॉट कॉम द्वारा आयोजित "मैं भी सुखविंदर" प्रतियोगिता के विजेता गगन मेहता बने हैं. हमने जो नियम और शर्त रखे थे, उस आधार पर उनका चयन किया गया है. उनके वीडियो को 1800 से ज्यादा लोगों ने देखा. 29 शेयर हुए और 188 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया. 70 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस प्रतियोगिता के लिए गगन ने शानदार गाना चुना.
हमें कई वीडियो फेसबुक के मैसेज बाॅक्स और ईमेल पर मिले, जो नियमों के आधार पर नहीं थे इसलिए हम उन्हें प्रतियोगिता में शामिल नहीं कर पाये. गगन मेहता को प्रभात खबर डॉट कॉम शुभकामनाएं देता है. विजेता को सुखविंदर को लाइव सुनने का मौका मिलेगा. प्रभात खबर डॉट कॉम उन्हें सम्मानित भी करेगा.
गगन का स्पेशल इंटरव्यू प्रभात खबर डॉट कॉम पर प्रकाशित होगा. कई प्रतिभागियों ने शानदार कोशिश की, जिनमें उज्जवल कुमार गोस्वामी, प्रतीक कुमार, निपिन देमता, वीरसिंह मुंडा शामिल हैं. एक आवाज जो कई लोगों को पसंद आयी वह विकास जागर की है. इन सभी को प्रभात खबर डॉट कॉम शुभकामाएं देता है. जिन प्रतिभागियों ने भी प्रभात खबर डॉट कॉम की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है, उन्हें सुखविंदर के कार्यक्रम में प्रवेश का टिकट दफ्तर से दिया जायेगा. प्रतिभागी कार्यालय में संपर्क करें- 06513053149
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




