ePaper

झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राजभवन के सामने धरने पर बैठे

Updated at : 20 Apr 2017 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राजभवन के सामने धरने पर बैठे

रांची : झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज यहां राजभवन के समक्ष गोड्डा में अडानी ग्रुप के प्रस्तावित पॉवर प्लांट के खिलाफ धरने पर बैठ गये हैं. झाविमो यहां भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहा है. इससे पहले बाबूलाल मरांडी मंगलवार को गोड्डा में झाविमो महासचिव व विधायक प्रदीप यादव के अनशन कार्यक्रम […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज यहां राजभवन के समक्ष गोड्डा में अडानी ग्रुप के प्रस्तावित पॉवर प्लांट के खिलाफ धरने पर बैठ गये हैं. झाविमो यहां भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहा है. इससे पहले बाबूलाल मरांडी मंगलवार को गोड्डा में झाविमो महासचिव व विधायक प्रदीप यादव के अनशन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उल्लेखनीय है कि झाविमो महासचिव प्रदीप यादव के अनशन का आज पांचवा दिन है.

उधर, बुधवार को गोड्डा के समरूआ और सोनडीहा गांव में बुधवार को पॉवर प्लांट के लिए भूमि की मापी हेतु पहुंची टीम को ग्रामीणोंने खदेड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola