टाटा ग्रुप झारखंड में कैंसर रिसर्च सेंटर सह हॉस्पिटल खोलेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2017 2:05 PM
रांची: टाटा ग्रुप झारखंड में कैंसर रिसर्च सेंटर सह हॉस्पिटल खोलेगा. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आग्रह को स्वीकार करते हुए टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने इस पर सहमति दी है. राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को नोडल अधिकारी […]
रांची: टाटा ग्रुप झारखंड में कैंसर रिसर्च सेंटर सह हॉस्पिटल खोलेगा. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आग्रह को स्वीकार करते हुए टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने इस पर सहमति दी है. राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को इस संबंध में त्रिपाठी से मुलाकात की.
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि रांची को पूर्वी भारत में अत्याधुनिक मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाए. टाटा ट्रस्ट का यह कैंसर रिसर्च सेंटर सह हॉस्पिटल इस कार्य में महत्पूर्ण कड़ी साबित होगा.
गौरतलब है कि मोमेंटम झारखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2017 के दौरान मुख्यमंत्रीरघुवर दास और रतन टाटा के बीच टाटा ट्रस्ट के द्वारा कैंसर रिसर्च सेंटर और हॉस्पिटल खोलने के विषय पर चर्चा हुई थी. इसी के आलोक में मुख्यमंत्री दास द्वारा नौ मार्च को एक पत्र रतन टाटा को लिखा गया था. इसमें कहा गया था कि झारखंड में आदिम जनजाति समेत बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग रहते हैं. इनमें से ज्यादातर गरीबी रेखा के नीचे निवास करते हैं. झारखंड में बेहतर हेल्थ केयर सुविधाओं की काफी जरूरत है. टाटा द्वारा काफी सामाजिक कार्य किये जाते रहते हैं. झारखंड में भी कंपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाये. 10 मार्च को टाटा ट्रस्ट की ओर से राज्य सरकार को सहमति का पत्र भेज दिया गया. 16 मार्च को ट्रस्ट के प्रतिनिधि आगे की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए रांची पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










