रघुवर दास झारखंड के प्रवासी सीएम हैं : हेमंत सोरेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2017 1:54 PM
रांची : झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने आज कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रवासी मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने रघुवर दास को प्रवासी बताया है. उन्होंने कहा कि उनके पास झारखंड का जाति प्रमाण पत्र नहीं है और वे सर्टिफिकेट के लिए अधिकारियों पर दबाव डाल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि रघुवर दास […]
रांची : झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने आज कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रवासी मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने रघुवर दास को प्रवासी बताया है. उन्होंने कहा कि उनके पास झारखंड का जाति प्रमाण पत्र नहीं है और वे सर्टिफिकेट के लिए अधिकारियों पर दबाव डाल रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि रघुवर दास सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशोधन एवं नयी स्थानीय नीति लाने के मुद्दे पर मुख्य विपक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य प्रमुख विपक्षी दल उनका तीखा विरोध कर रहे हैं.
वहीं, रघुवर दास कह चुके हैं कि आदिवासी-मूलवासी के नाम पर पूर्व में सिर्फ राजनीति ही की गयी है, उनके विकास के लिए काम नहीं किये गये.
मुख्यमंत्री रघुवर दास की आलोचना करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि वे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










