मनातु के खेल मैदान में पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 25 Feb 2026 7:52 PM
खलारी के मनातु खेल मैदान में बुधवार को पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ.
खलारी. खलारी के मनातु खेल मैदान में बुधवार को पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बमने पंचायत के मुखिया शिवनाथ मुंडा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस दौरान मुखिया ने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामना दी. मुंडा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खेल अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ रोजगार का भी एक बड़ा माध्यम बन चुका है. उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा. इस मौके पर मुख्य रूप से नारायण कुमार, बीरबल महतो, कृष्णा कुमार, गोविंद कुमार, अवधेश कुमार, तरुण कुमार, गणेश महतो, देगन कुमार, रोहित रजक, रिंटू कुमार, अर्जुन कुमार समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे.
रोमांचक मुकाबले में बचरा बस्ती ने मारी बाजी
उद्घाटन मैच नाउज ब्रदर्स क्लब बुढ़मू और बचरा बस्ती पूर्वी के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए बुढ़मू की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 119 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बचरा बस्ती पूर्वी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 122 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.उद्घाटन मैच में बचरा बस्ती पूर्वी ने बुढ़मू को दी मात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










