दो जलमीनारों से तार व स्टार्टर चोरी, पेयजल संकट गहराया

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 25 Feb 2026 7:45 PM

विज्ञापन

गुलजारबाग एवं गुलजारबाग नीचे धौड़ा स्थित सोलर जलमीनारों में मंगलवार की देर रात तार व स्टार्टर चोरी

विज्ञापन

खलारी. खलारी प्रखंड की खलारी पंचायत अंतर्गत गुलजारबाग एवं गुलजारबाग नीचे धौड़ा स्थित सोलर जलमीनारों में मंगलवार की देर रात तार व स्टार्टर चोरी की घटना के बाद दोनों जलमीनार ठप हो गये हैं. इससे आसपास के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलजारबाग स्थित जलमीनार से चोरों ने सोलर पंप का तार काट कर चोरी कर ली, जबकि गुलजारबाग नीचे धौड़ा में लगे दूसरे जलमीनार से चोर स्टार्टर खोल कर ले गये. इसके कारण दोनों जलमीनारों से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गयी है और ग्रामीणों को पीने व घरेलू कार्यों के लिए पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से अविलंब नया तार व स्टार्टर लगाकर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola