ePaper

बेड़ो में पेसा पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न

Updated at : 25 Feb 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
बेड़ो में पेसा पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न

बेड़ो व लापुंग प्रखंड के 90 पेसा पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

बेड़ो. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा बेड़ो व लापुंग प्रखंड के 90 पेसा पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों को पंचायत व्यवस्था एवं प्रशासनिक दायित्वों से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक कनकलता सिंह ने ग्राम सभा, ग्राम पंचायत की भूमिका, ज्ञान केंद्र, हेल्प डेस्क, मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया बतायी गयी, ताकि पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके. इधर, प्रशिक्षण के समापन के बाद भी बेड़ो प्रखंड के पंचायत सहायकों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जतायी गयी. उनका कहना था कि बेड़ो में अब तक किसी भी पंचायत सहायक को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जबकि अन्य प्रखंडों में नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है. इधर पंचायत सहायकों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र भुगतान की मांग की. मौके पर मुखिया सुशांति भगत, कुआरी उरांव, लक्ष्मी कोया, टीएमपी डीओ देवेंद्र कुमार, टीएमपी ऑपरेटर दुर्गा महतो, पंचायत सहायक हादिम मलिक, तबरेज अंसारी, शाहिद अंसारी, अफताब आलम, दिलीप लोहरा, बसंत लोहरा, रामदयाल प्रजापति, गोविंद उरांव, मो. नसीम, सीमा उरांव, बोलवा उरांव, मनीष कुमार महतो, कृष्णा महतो सहित कई सहायक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola