ePaper

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सुनी लड़की की पुकार, दिया मदद का आश्वासन

Updated at : 09 Mar 2017 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सुनी लड़की की पुकार, दिया मदद का आश्वासन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्रीरघुवर दासने आज एक लड़की की पुकार सुन कर न सिर्फ रुक कर उससेबात की, बल्कि उसेमदद का भी भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार कोसुबह रांची रेलवे स्टेशन पर रांची-टोरी रेल परिचालन के उद्घाटन के मौके परपहुंचे थे.रांची स्टेशन पर मुख्यमंत्री को रांचीके मांडर की रहने वाली लड़की पूजा कुमारी […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्रीरघुवर दासने आज एक लड़की की पुकार सुन कर न सिर्फ रुक कर उससेबात की, बल्कि उसेमदद का भी भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार कोसुबह रांची रेलवे स्टेशन पर रांची-टोरी रेल परिचालन के उद्घाटन के मौके परपहुंचे थे.रांची स्टेशन पर मुख्यमंत्री को रांचीके मांडर की रहने वाली लड़की पूजा कुमारी ने रुकिए सर कह कर आवाज दी. अधिकारियों व सुरक्षा बलों से घिरे मुख्यमंत्री उसकी आवाज सुन कर नसिर्फ रुके बल्किउससे बात की.

पूजा कुमारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसकेपिता को ब्लड कैंसर है और डॉक्टरों ने बताया है कि उनके इलाज पर नौ लाख रुपये खर्च आयेगा. पर, उसके परिवार के पास इतना पैसा नहीं है कि वे लोग नौ लाख रुपये जुटा पायें. इस परमुख्यमंत्री नेउसे मददका भरोसादिया और अपने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने लड़की को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद का भरोसा दिया है.

लड़की ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा किउसे सब लोग मुख्यमंत्री के पास जाने से मना कर रहे थे, लेकिन उसने पिता के इलाज के लिए मदद मांगना उचित समझा. उसने बताया किमुख्यमंत्रीको हम लोग चुन कर भेजते हैं और वे इतनेऊंचे पद पर हैं तो हमारी मदद जरूर कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola