खेलगांव में नहीं ले जा सकेंगे बोतल, बैग, चाकू अौर माचिस
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

रांची. मोमेंटम झारखंड के दौरान आमलोग भी खेलगांव का नजारा देख सकेंगे. उद्योग निदेशक के रवि कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर आम लोगों के प्रवेश की अनुमति दी गयी है. लोग यहां लगी प्रदर्शनी भी देख सकेंगे, लेकिन इसके लिए समय निर्धारित होगा. हालांकि, उन्हें कई पाबंदियों का पालन करना […]
विज्ञापन
रांची. मोमेंटम झारखंड के दौरान आमलोग भी खेलगांव का नजारा देख सकेंगे. उद्योग निदेशक के रवि कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर आम लोगों के प्रवेश की अनुमति दी गयी है. लोग यहां लगी प्रदर्शनी भी देख सकेंगे, लेकिन इसके लिए समय निर्धारित होगा. हालांकि, उन्हें कई पाबंदियों का पालन करना होगा.
स्टेडियम में प्रवेश करनेवालों के लिए मोबाइल छोड़ अन्य सामग्री जैसे पानी का बोतल, बैग, चाकू, ब्लेड, गुटखा, सिगरेट और माचिस अंदर ले जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है. 16 फरवरी को शाम चार बजे से रात के नौ बजे और 17 फरवरी को शाम चार बजे से शाम सात बजे तक आमलोगों के लिए खेलगांव में इंट्री होगी. इसको लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को आदेश भी जारी कर दिया है.
आम नागरिक गेट नंबर 2 व 5 से इंट्री करेंगे. खेलगांव के हॉल नंबर एक व दो मे प्रदर्शनी लगायी गयी है. स्टेडियम से बाहर निकलने के लिये भी रास्ते निर्धारित हैं. आमलोग प्रदर्शनी हॉल में कतारबद्ध होकर प्रदर्शनी देखेंगे, इसके बाद टाना भगत स्टेडियम होते हुए स्टेडियम के बाहर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




