सहारा-बिड़ला से मोदी ने पैसे खाये तो माल्या से भी खाये होंगे : केजरीवाल

रांची : नोटबंदी से कालाधन खत्म नहीं होगा. पीएम ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें अपने अमीर साथियों का कर्ज माफ करना था.अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी पर बिरला व सहारा घराने से पैसे लेेने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि क्या उन्होंने माल्या से पैसे नहीं खाये होंगे.आम आदमी पार्टी के संयोजक […]
रांची : नोटबंदी से कालाधन खत्म नहीं होगा. पीएम ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें अपने अमीर साथियों का कर्ज माफ करना था.अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी पर बिरला व सहारा घराने से पैसे लेेने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि क्या उन्होंने माल्या से पैसे नहीं खाये होंगे.आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रांची के हरमू मैदान में एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नोटबंदी का विरोध किया.केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, यह फैसला कालाधन खत्म करने के लिए नहीं लिया गया बल्कि यह आठ लाख करोड़ रुपये का घोटाला है. पीएम ने अपने दोस्तों के कर्ज माफ करने के लिए यह फैसला लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




