बेड़ो में 90770 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 8:36 PM
प्रखंड में 13 मई को होनेवाली वोटिंग की तैयारी रविवार की शाम तक पूरी कर ली गयी. प्रखंड में कुल 90,770 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 45149 पुरुष और 45621 महिलाएं वोटिंग करेंगे.
बेड़ो. प्रखंड में 13 मई को होनेवाली वोटिंग की तैयारी रविवार की शाम तक पूरी कर ली गयी. प्रखंड में कुल 90,770 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 45149 पुरुष और 45621 महिलाएं वोटिंग करेंगे. मतदाताओं के लिए 107 बूथ बनाये गये हैं. आदर्श मतदान केंदों पर धूप से बचने के लिए टेंट और बैठने के लिए कुर्सियां लगाये गये हैं. पेयजल की भी व्यवस्था की गयी है. पूरे प्रखंड को चार जोन बांटा गया है. मतदान कर्मी एवं गश्ती दल के ठहरने के लिए 13 कलस्टर बनाये गये हैं. सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बल की तैनाती कर दी गयी है. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर कलस्टर व मतदान केंद्रों का निरीक्षण प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी बीडीओ राहुल उरांव, सीओ प्रताप मिंज डीएसपी अखिल नितिश कुजूर, बेड़ो प्रभारी नकुल साह, नरकोपी थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










