city news: राज्य भर में म्यूटेशन के 84165 मामले पेंडिंग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 12:32 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

झारनेट सेवा प्रभावित होने से ठप हो गया है म्यूटेशन का काम, बढ़ रहे हैं आंकड़े

विज्ञापन

रांची. राज्य भर में पिछले एक माह से म्यूटेशन का काम ठप हो जाने के कारण इसके पेंडिंग मामले बढ़ते जा रहे हैं. फिलहाल राज्य के सारे अंचलों को मिला कर 84165 मामले पेंडिंग हो गये हैं. अभी म्यूटेशन का कोई काम ही नहीं हो रहा है. इससे रैयतों को काफी परेशानी हो रही है. वे अंचल कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं. इस मामले में राजस्वकर्मी भी कुछ जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं. हालांकि उन्होंने पूरे मामले से राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को अवगत करा दिया है. इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुई है.

दस्तावेज में भी सुधार नहीं हो रहा

झारनेट सेवा खराब होने के कारण जमीन के दस्तावेज में भी सुधार नहीं हो रहा है. सुधार के मामले भी पूरी तरह से लटक गये हैं. ऐसे में रैयतों को बड़ी परेशानी हो रही है.

रांची के नामकुम अंचल में सबसे ज्यादा मामले पेंडिंग

राजधानी रांची के अंचलों में भी म्यूटेशन के मामले बड़ी संख्या में लटके हुए हैं. सबसे ज्यादा नामकुम अंचल में 4626 दाखिल खारिज के मामले पेंडिंग हैं. यहां बिना आपत्ति के 30 दिनों से अधिक समय से 902 मामले लटके हुए हैं. 90 दिनों से अधिक समय से आपत्ति के साथ 1836 मामले लटके हुए हैं. इस तरह अन्य अंचलों में भी मामले लटके हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola