रांची में फट गया गो एयरवेज के विमान का टायर, पर झारखंड सीएम रघुवर दास को नहीं हुआ अहसास

लैंडिंग के समय बड़ा हादसा टला दिल्ली से आया था गो एयरवेज का विमान रांची : रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय दिल्ली से आये गो-एयरवेज के विमान (जी8-147) का टायर फट गया. विमान में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कुल 165 यात्री सवार थे. इस घटना में मुख्यमंत्री सहित सभी यात्री बाल-बाल बचे. घटना गुरुवार […]
रांची : रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय दिल्ली से आये गो-एयरवेज के विमान (जी8-147) का टायर फट गया. विमान में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कुल 165 यात्री सवार थे. इस घटना में मुख्यमंत्री सहित सभी यात्री बाल-बाल बचे. घटना गुरुवार शाम 7.30 बजे की है. रांची से इस विमान को रात 8.10 बजे वापस दिल्ली लौटना था. पर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विमान को दिल्ली नहीं भेजा गया. इससे एयरपोर्ट पर दिल्ली जानेवाले यात्रियों ने हंगामा किया. गो एयरवेज के अधिकारी ने बताया कि टायर फटने के कारण विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




