जेल से छूटने के बाद बनाया बाइक चोर गिरोह, चोरी की 12 बाइक के साथ 7 गिरफ्तार

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 19 May 2026 8:38 PM

विज्ञापन

जानकारी देते ग्रामीण एसपी

Ranchi: रांची के नामकुम में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की 12 बाइक बरामद की गई हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

राजेश वर्मा
Ranchi (नामकुम): बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चोरी के 12 बाइक के साथ गिरोह के 7 लोगों को धर दबोचा है. पुलिस ने वसीम ओहदर उर्फ वसीम आलम, पिता सबित ओहदर, शरीफ खान – पिता वजीर खान (दोनों घाघरा बेड़ो), तौहिर अंसारी पिता कुर्बान अंसारी, दानिश आलम, पिता मंसूर आलम (दोनों कर्रा जरियागढ खूंटी), मोइन खान – पिता जहूर खां लापुंग रांची, नसीम अंसारी – पिता इजाज अंसारी नगड़ी रांची, अभय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह – पिता स्व शिवजी सिंह, छपरा बिहार निवासी को गिरफ्तार किया है.

इन नंबरों के बाइक हुए जब्त

उनके पास से विभिन्न हाट बाजारों से चोरी की गई टीवीएस अपाची मोटरसाईकिल JH01 EM 3762, BR07 AL 2762, बिना नंबर का अपाची बाइक जिसका इंजन नंबर CE4GK211974, टीवीएस अपाची बाइक का पेट्रोल टंकी व कटा हुआ इंजन, हीरो स्पलेंडर JH02 X 3855, JH 02F 8202, JH 01 AE 1307, बिना नंबर का हीरो स्पलेंडर जिसका इंजन नंबर HA11EVLHC83626, होंडा साईन JH 01 BB 2410, हीरो पैसन प्रो JH 24C 8795, बजाज प्लसर JH 01AB 5171, बिना नंबर का खुला इंजन का बजाज एनएस जिसका इंजन नंबर JLZCEG20643 जब्त किया है.

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाए अपराधी

ग्रामीण एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना और ग्रामीण एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय प्रथम के नेतृत्व में गठित टीम ने सिदरौल जोड़ा मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें ब्लू रंग के अपाची बाइक सवार अभय सिंह को रोककर बाइक के कागजात की मांग की गई, परंतु उसने नहीं दिखाया. कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने उक्त बाइक नामकुम बाजार से चोरी की थी, जिसे वसीम ओहदर को पहुंचाने बेड़ो जा रहा था. अभय ने बताया कि पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. जेल में ही वसीम से मुलाकात हुई थी.

बदल दिया जाता था नंबर प्लेट

जेल से छूटने के बाद गिरोह बनाकर हाट बाजारों से बाइक चोरी कर गिरोह के सदस्यों से मिलकर वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेचते थे. गिरफ्तार दोनों की निशानदेही पर गिरोह के पांच अन्य सदस्यों और चोरी के 12 बाइक जब्त की गई.

गिरफ्तार अभय सिंह पर नामकुम, लालपुर, चुटिया पिठौरिया, बरियातू थाना में सात मामले एवं वसीम ओहदर पर कोतवाली, नामकुम, लालपुर, लापुंग, जीआरपी, डोरंडा, पिठौरिया, चुटिया थाने में आठ मामले दर्ज हैं. दोनों पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें…

बिजली जनसमस्या निवारण केंद्र में मिनटों में हल हुई बिल की समस्या, पहले दिन 200 से अधिक कॉल

राहुल गांधी से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, दिया जामताड़ा आने का न्यौता

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola