मजदूरों का कल्याणकारी कार्य पारदर्शी तरीके से कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
मजदूरों का कल्याणकारी कार्य पारदर्शी तरीके से कराने की मांग

13 डकरा 01 प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए लोग | Prabhat Khabar Network

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने सीसीएल प्रबंधन से श्रमिकों के कल्याणकारी कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरा करने की मांग की है।

विज्ञापन

डकरा. राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने सीसीएल मुख्यालय में सोमवार को महाप्रबंधक (मानव संसाधन), औद्योगिक संबंध एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल एनके एरिया अध्यक्ष राघो चौबे और सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिकों के कल्याणकारी कार्यों एवं सुविधाओं के क्रियान्वयन में हो रही अनियमितताओं तथा कमियों को गंभीरता से अधिकारियों के समक्ष रखा गया. कहा कि श्रमिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से मिलना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी. अधिकारियों ने कल्याणकारी कार्य का संयुक्त रूप से निरीक्षण कार्यक्रम तय उस पर काम करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola