झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का निधन
मन्नान मल्लिक की फाइल फोटो
झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया. 83 वर्षीय मल्लिक ने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है.
Mannan Mallik Death News : झारखंड के पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया. 83 वर्षीय मन्नान मल्लिक ने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है.
आपके शहर में
कांग्रेस नेताओं ने जताया गहरा शोक
मन्नान मल्लिक के निधन की खबर से धनबाद समेत पूरे झारखंड और बिहार कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी और धनबाद की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने भी दुख जताया है.
">: , 83 . .#Dhanbad #MannanMallik #Jharkhand #Congress #BreakingNews #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/1a2j8t0jpK
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) July 14, 2026
अनुपमा सिंह जताया शोक
कांग्रेस नेता अनुपमा सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर मन्नान मल्लिक की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक, हमारे अभिभावक और मार्गदर्शक आदरणीय मन्नान मलिक साहब जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.
— Anupama Singh (@AnupamaSinghinc) July 14, 2026">
यह भी पढ़ें- स्कूल कैंपस में सर्पदंश मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब
यह भी पढ़ें- आईटीबीपी अधिकारी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, एसीआर विवाद में आदेश रद्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए