विधानसभा से कांग्रेस भवन तक... पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि, नेताओं ने दी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मन्रान मल्लिक को विधानसभा में श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री और कांग्रेस भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दी अंतिम विदाई. फोटो: प्रभात खबर

झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा को याद किया गया.

विज्ञापन

Mannan Mallik Tribute: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक को बुधवार को पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई. उनका पार्थिव शरीर पहले झारखंड विधानसभा लाया गया, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रांची स्थित कांग्रेस भवन लाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा कि विधानसभा पहुंचकर उन्होंने मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मन्नान मल्लिक ने अपना पूरा सार्वजनिक जीवन जनसेवा और समाज के वंचित एवं पीड़ित वर्गों की आवाज बनने में समर्पित किया. विशेष रूप से धनबाद की जनता के बीच उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक का निधन झारखंड की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है.


मरांग बुरु से की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों तथा शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

कांग्रेस भवन में उमड़े नेता और कार्यकर्ता

विधानसभा के बाद पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रांची स्थित कांग्रेस भवन लाया गया. यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. नेताओं ने मन्नान मल्लिक के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है.

इसे भी पढ़ें: मटकुरिया गोलीकांड: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक समेत 30 दोषियों को 3 साल की सजा, 15 साल बाद आया फैसला

जनसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नेताओं ने कहा कि मन्नान मल्लिक ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. खासकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उन्होंने हमेशा मजबूती से उठाया. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जो रिक्तता पैदा हुई है, उसे लंबे समय तक महसूस किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का निधन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola