National Games : महाराष्ट्र को हरा कर झारखंड महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Feb 2025 6:50 PM
झारखंड ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराया
38वां राष्ट्रीय खेल : संघर्षपूर्ण मुकाबले में झारखंड ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराया
खेल संवाददाता, रांची
उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर झारखंड की महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता. गुरुवार को खेले गये संघर्षपूर्ण मैच में झारखंड ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराया. झारखंड ने पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में ही प्रमोदनी लकड़ा के फील्ड गोल से बढ़त बना ली. झारखंड के लिए दूसरा गोल मैच के 17वें मिनट में अलबेला रानी टोप्पो ने पेनाल्टी कॉर्नर से किया. हाफ टाइम तक झारखंड की टीम 2-0 से आगे थी. मैच के तीसरे क्वार्टर के 39वें मिनट में महाराष्ट्र ने एक गोल कर स्कोर 2-1 किया. झारखंड टीम को कांस्य पदक मिलने पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, झारखंड ओलिंपिक संघ (जेओए) के महासचिव मधुकांत पाठक, विजय शंकर सिंह, शिवेंद्र दुबे, मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा समेत अन्य ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










