पांच के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 6:22 AM
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास पांच अप्रैल के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि सीएम राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने बेंगलुरु जायेंगे. वहीं पर 12 वें मंत्री के नाम पर भाजपा आलाकमान से मंजूरी लेंगे. इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. सूत्रों की मानें, तो इसके ळिए महगामा […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास पांच अप्रैल के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि सीएम राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने बेंगलुरु जायेंगे. वहीं पर 12 वें मंत्री के नाम पर भाजपा आलाकमान से मंजूरी लेंगे. इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. सूत्रों की मानें, तो इसके ळिए महगामा के विधायक अशोक कुमार और राधाकृष्ण किशोर के नाम की चर्चा है. हालांकि अंतिम रूप से नाम पर फैसला आलाकमान ही करेगा.
बोर्ड निगमों का भी होगा पुनर्गठन
सूत्रों की मानें तो पांच अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री बोर्ड निगमों का भी पुनर्गठन करेंगे. खासतौर पर टीवीएनएल, जेएसएमडीसी, अल्पसंख्यक आयोग, सुन्नी वक्फ बोर्ड, आयडा, बियाडा, रियाडा व एसपीयाडा में अध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी. कहा जा रहा है कि कुछ बोर्ड में विधायकों और कुछ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी जायेगी. इस मुद्दे पर भी केंद्रीय नेतृत्व से बात कर सलाह ली जायेगी.
प्रमुख बोर्ड निगम व आयोग की अद्यतन स्थिति
बोर्ड/आयोग अध्यक्ष
झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग शाहिद अख्तर(भाजपा)
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रूपलक्ष्मी मुंडा
राज्य महिला आयोग महुआ माजी(झामुमो)
झारखंड राज्य सूचना आयोग पीआर दास प्रभारी अध्यक्ष, न्यायिक सेवा
झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड माधव लाल सिंह(भाजपा)
झारखंड कृषि विपणन पर्षद सविता महतो (झामुमो)
झारखंड राज्य वन विकास निगम उमाकांत रजक(आजसू)
झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड जयनंदू (गैरराजनीतिक)
झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड प्रतिभा पांडेय (भाजपा)
राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड ताराचंद जैन (भाजपा)
अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम कल्याण सचिव अध्यक्ष हैं
हज कमेटी मंजूर अहमद अंसारी (कांग्रेस)
रिक्त स्थान: युवा आयोग, झारखंड राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, आरआरडीए, जेएसएमडीसी, टीवीएनएल, रियाडा, बियाडा, आयडा, एसपीयाडा, माडा, झारखंड राज्य आवास बोर्ड में अध्यक्ष का पद रिक्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










