राज्य का संचालन रांची से नहीं दिल्ली से हो रहा है : सुप्रियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2015 6:43 AM
विज्ञापन
रांची : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने छह सप्ताह के कार्यकाल में वह छह बार दिल्ली जा चुके हैं. राज्य का संचालन रांची से हो रहा है या दिल्ली से, यह मुख्यमंत्री बतायें. उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है कि अभी तक मंत्रिमंडल […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने छह सप्ताह के कार्यकाल में वह छह बार दिल्ली जा चुके हैं. राज्य का संचालन रांची से हो रहा है या दिल्ली से, यह मुख्यमंत्री बतायें. उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है कि अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है. मुख्यमंत्री बजट पूर्व ही बड़े पैमाने पर जिले के उपायुक्तों का तबादला किया है. झामुमो ने श्री दास के अबतक दिल्ली व अहमदाबाद दौरे का तिथिवार ब्योरा भी दिया.
झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक 28 को
झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक 28 फरवरी को दिन के 11 बजे से विधानसभा परिसर स्थित विधायक सभागार में बुलायी गयी है. यह जानकारी देते हुए पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया जायेगा. साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से अन्य मुद्दों पर चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










