पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
कार खरीदने के लिए ससुराल से तीन लाख रुपये नहीं मिला तो पत्नी को मारा
विज्ञापन
प्रतिनिधि, चान्हो.
थाना क्षेत्र के चटवल गांव में मंगलवार को मसमानो निवासी पति जावेद अंसारी पिता स्व जलालुद्दीन अंसारी ने चटवल निवासी अपनी पत्नी सुहाना परवीन (22) पिता अशरफ अंसारी की उसके मायके में गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार जावेद को कार लेना था. जिसके लिए उसने ससुरालवालों से तीन लाख रुपये की मांग की थी. पैसा नहीं मिलने से वह नाराज हो गया. जावेद ससुराल चटवल आया और मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे अपने ढाई वर्ष के पुत्र व पत्नी को एक कमरे में बंद कर लिया. पत्नी के चीखने की आवाज पर उसके भाई शब्बीर अंसारी व मायकेवाले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किये, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. जावेद ने अपने साले शब्बीर को भी सिर में मारकर घायल कर दिया. साथ ही उसने खिड़की के पास बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उसे भी मारने की बात करने लगा. इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर जावेद को गिरफ्तार किया. पुलिस ने घर के हॉल में खून से लथपथ पड़े सुहाना के शव को भी कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. रात नौ बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति :
सुहाना के मायकेवालों ने कहा कि जावेद के प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने एक साल पहले उसे अपाची बाइक खरीदकर दी थी. जिसे कुछ दिन पहले बेचकर वह कार खरीदने के लिए सुहाना पर मायके से तीन लाख रुपये लाने के लिए फिर से दबाव बनाया. सुहाना के मना करने पर जावेद ने तीन दिनों पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया था. उसके बाद सुहाना बच्चे के साथ अपने मायके चली आयी थी.कार खरीदने के लिए ससुराल से तीन लाख रुपये नहीं मिला तो पत्नी को मारा
चान्हो 1, पत्नी की हत्या का आरोपी जावेद अंसारी.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










