कृषि मंत्री ने तीन सड़कों के निर्माण का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने तीन सड़कों के निर्माण का किया शिलान्यास

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को बेड़ो प्रखंड में तीन पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास पूजा-अर्चना कर किया.

विज्ञापन

बेड़ो.

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को बेड़ो प्रखंड में तीन पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास पूजा-अर्चना कर किया. उन्होंने सिंगारसराय से कैरो गांव 1.230 किमी सड़क, लमकाना गांव में पैरो उरांव के घर से सरना स्थल तक पीसीसी पथ, रोगो गांव में बबलू किराना स्टोर से ग्रोटो होते हुए मिशन तालाब तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जानकारी के अनुसार सिंगारसराय से कैरो सड़क का निर्माण 1.24 करोड़ रुपये से करायी जायेगी. कृषि मंत्री ने कहा कि आज का दिन विकास और जनसेवा को समर्पित है. चुनाव में जनता से किये वादों को धरातल पर उतारा जा रहा है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रो करमा उरांव, जिप सदस्य बेरोनिका उरांव, उप प्रमुख मोदसिर हक, साबिर मीर, बुधराम बाड़ा, तंजीर हुसैन, जमशेद हुसैन, रमेश उरांव, मुस्ताक मलिक, रायफुद्दीन मिरदाहा, संदीप कुजूर, विश्वनाथ शाहदेव, रवि तिर्की व ग्रामीण उपस्थित थे.

1.24 करोड़ से बनेगी सिंगारसराय-कैरो सड़क

बेड़ो, सड़क निर्माण का शिलान्यास करतीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की.B

विज्ञापन
Kedar Mahto Bero

लेखक के बारे में

By Kedar Mahto Bero

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola