ePaper

भाजपा के धमकाने के आरोप को झामूमो ने किया खारिज

Updated at : 19 Dec 2014 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के धमकाने के आरोप को झामूमो ने किया खारिज

रांची: भाजपा ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पर दुमका और बरहैत विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों और उनके रिश्तेदारों को डराने धमकाने के आरोप लगाए. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र राय ने यहां एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘झामुमो कार्यकर्ता दुमका और बरहैट में भाजपा उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को डरा धमका रहे […]

विज्ञापन

रांची: भाजपा ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पर दुमका और बरहैत विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों और उनके रिश्तेदारों को डराने धमकाने के आरोप लगाए.

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र राय ने यहां एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘झामुमो कार्यकर्ता दुमका और बरहैट में भाजपा उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को डरा धमका रहे हैं. हम इन हरकतों के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे.’’ राय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भाजपा के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को उकसाने के आरोप लगाए. सोरेन इन दोनों सीटों पर चुनाव लड रहे हैं.
विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव पर जोर दिया है, लेकिन संवैधानिक पदों पर आसीन लोग भाजपा उम्मीदवारों एवं उनके रिश्तेदारों को ‘‘डराने धमकाने और उनसे बदसलूकी करने के असंवैधानिक तरीके’’ अपना रहे हैं.
भाजपा के झारखंड प्रभारी टीएस रावत ने कहा कि पार्टी ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है.झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री और उनके परिवार’’ के खिलाफ आरोप भाजपा की हताशा जता रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola