सफलता के लिए सही दिशा में निरंतर प्रयास जरूरी : जस्टिस दीपक रौशन

Updated:
विज्ञापन
सफलता के लिए सही दिशा में निरंतर प्रयास जरूरी : जस्टिस दीपक रौशन

मैक्लुस्कीगंज पहुंचे जस्टिस दीपक रौशन ने विद्यार्थियों को बताये अपने जीवन के अनुभव

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन शनिवार को मैक्लुस्कीगंज स्थित आरनघ गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित मोटिवेशनल इंटरेक्शन सेशन को संबोधित किया. इससे पहले छात्राओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. हॉस्टल परिसर में देर शाम आयोजित विशेष मोटिवेशनल इंटरेक्शन सेशन में जस्टिस दीपक रौशन ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव को साझा किया. उन्होंने पढ़ाई, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, सही दिशा और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. इंटरेक्शन के दौरान छात्राओं ने पढ़ाई, करियर, भविष्य और सार्थक जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे. इसी क्रम में जस्टिस दीपक रौशन ने छात्राओं के बीच चेस व बैडमिंटन रैकेट का वितरण करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक गतिविधियों से चहुंमुखी विकास होता है. कार्यक्रम में डॉन बॉस्को एकेडमी, जैनेट एकेडमी के विद्यार्थी व शिक्षक भी शामिल हुए.

मैक्लुस्कीगंज पहुंचे जस्टिस दीपक रौशन ने विद्यार्थियों को बताये अपने जीवन के अनुभव

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola