शिविर में 223 दिव्यांगों की जांच
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
चान्हो.
प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया. उपायुक्त के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांव से 223 लोग जांच कराने आये. जांचोपरांत 198 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए फॉर्म ऑनलाइन कर अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए भेजा गया. चान्हो सीएचसी के बीपीएम श्यामेंद्र कुमार अभिषेक ने बताया कि सदर अस्पताल रांची के चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ विजय बाखला, डॉ अंशु टोप्पो और डॉ प्रिया ने आंख, नाक, कान तथा शरीर के अन्य हिस्से से दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर लोगों की जांच की. उन्हें उपयुक्त प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अनुमोदित किया. मौके पर बीडीओ बरुण कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ सरिता कच्छप, निगरानी निरीक्षक भोला साहू, उपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह राजेश कुंदन खलखो सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी, स्वास्थ्य सहिया व आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे.चान्हो 1, जांच शिविर में जांच कराते क्षेत्र के दिव्यांग.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










