हाशमी और मिश्रा के खिलाफ निगरानी करेगी चार्जशीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2014 11:02 PM

विज्ञापन

अनुसंधानक एएसपी को दिया गया निर्देश रांची: 34वें नेशनल गेम में करोड़ों की गड़बड़ी में शामिल झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव एसएम हाशमी और तत्कालीन खेल निदेशक पीसी मिश्रा (आइएफएस) के खिलाफ निगरानी जल्द चार्जशीट करेगी. चार्जशीट करने का मौखिक निर्देश गुरुवार को केस के अनुसंधानक एएसपी आनंद जोसेफ तिग्गा को दिया गया है. चार्जशीट […]

विज्ञापन

अनुसंधानक एएसपी को दिया गया निर्देश रांची: 34वें नेशनल गेम में करोड़ों की गड़बड़ी में शामिल झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव एसएम हाशमी और तत्कालीन खेल निदेशक पीसी मिश्रा (आइएफएस) के खिलाफ निगरानी जल्द चार्जशीट करेगी. चार्जशीट करने का मौखिक निर्देश गुरुवार को केस के अनुसंधानक एएसपी आनंद जोसेफ तिग्गा को दिया गया है. चार्जशीट अगले एक सप्ताह के अंदर दायर कर दी जायेगी. इसकी पुष्टि निगरानी के एक अधिकारी ने की है. निगरानी के एक अधिकारी का कहना है कि हाशमी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन से अनुमति ली जायेगी. इसके साथ ही पीसी मिश्रा के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति वन विभाग से ली जायेगी. इसके लिए पत्राचार भी होगा. इसके बाद निगरानी आदेश की प्रत्याशा में दोनों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर करेगी. उल्लेखनीय है कि हाशमी और पीसी मिश्रा की गिरफ्तारी गत मंगलवार को निगरानी ब्यूरो के कार्यालय से हुई थी. दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. दोनों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर करने के लिए निगरानी के पास पर्याप्त साक्ष्य थे. इसके बाद निगरानी एएसपी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों का मेडिकल जांच कराने के बाद निगरानी ने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया, फिर जेल भेज दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola