राज्य में तीन नयी उप-राजधानी बनेगी

Updated at : 16 Feb 2020 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में तीन नयी उप-राजधानी बनेगी

रांची : राज्य में चार नयी उप राजधानी होगी. दुमका के बाद अब गिरिडीह, चाईबासा और पलामू को उप राजधानी बनाने को लेकर कार्रवाई शुरू हो गयी है. तीन उप राजधानी के लिए प्रस्ताव मंत्रिपरिषद की बैठक में रखी जायेगी. मंत्रिपरिषद के लिए तैयार संलेख पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है. अब इसे […]

विज्ञापन

रांची : राज्य में चार नयी उप राजधानी होगी. दुमका के बाद अब गिरिडीह, चाईबासा और पलामू को उप राजधानी बनाने को लेकर कार्रवाई शुरू हो गयी है. तीन उप राजधानी के लिए प्रस्ताव मंत्रिपरिषद की बैठक में रखी जायेगी. मंत्रिपरिषद के लिए तैयार संलेख पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है. अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा. इसके बाद राज्य में गिरिडीह, चाईबासा और पलामू तीन नयी उप राजधानी बन जायेगी.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य के विकास को गति देने के लिए हर प्रमंडल में उप राजधानी बनाने का वादा किया था. यह बताया गया कि इससे न्यायिक व विधायी कार्यों में आसानी होगी. एक राजधानी और चार उप-राजधानी वाला झारखंड देश का पहला राज्य होगा.
प्रमंडल स्तर पर उप राजधानी होगी : फिलहाल राज्य की राजधानी रांची है व दुमका उप राजधानी. अब पलामू प्रमंडल में मेदिनीनगर, उत्तरी छोटानागरपुर में गिरिडीह और कोल्हान में चाईबासा को उपराजधानी बनाया जा रहा है. इस तरह रांची छोड़ सारे प्रमंडलों में उपराजधानी हो जायेगी.
उप राजधानी में लघु सचिवालय बनेगा, जहां विशेष सचिव से लेकर सहायक स्तर के पदाधिकारी होंगे. रांची आने की परेशानी नहीं रहेगी. उप राजधानी में संवैधानिक संस्थाओं के दफ्तर भी होंगे. यह शक्तियों के विकेंद्रीकरण के सिद्धांत जैसा होगा. चार उप-राजधानी बनने के कई लाभ होंगे. लोगों को छोटे-मोटे कामों के लिए राजधानी रांची नहीं आना पड़ेगा.
एक राजधानी और चार उप-राजधानी वाला झारखंड देश का पहला राज्य होगा
दुमका के बाद गिरिडीह, चाईबासा और पलामू को उप राजधानी बनाने की कार्रवाई शुरू, मुख्यमंत्री ने दी सहमति
झामुमो ने चुनावी घोषणा पत्र में हर प्रमंडल में उपराजधानी बनाने का वादा िकया था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola