मलमाड़ू में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Author Chandrashekhar upadhey
Updated:
विज्ञापन

थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मलमाड़ू क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रातू.
थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मलमाड़ू क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से महुआ शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की खेप बरामद की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मलमाड़ू चौक से उषामातू जानेवाले मार्ग पर स्थित शगनु महतो के नये एसबेस्टस मकान में अवैध देशी व विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहां गोविंद महतो को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बिक्री के लिए शराब रखने की बात स्वीकार की. तलाशी के दौरान घर से दो प्लास्टिक डिब्बों में लगभग 20 लीटर महुआ शराब, रॉयल गोल्ड कप व्हिस्की की 750 एमएल की चार बोतलें तथा फ्रिज से गॉड फादर ब्रांड की 500 एमएल की आठ बीयर केन बरामद की गयी. बरामद शराब के संबंध में गोविंद महतो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने दो गवाहों की उपस्थिति में शराब जब्त कर आरोपी गोविंद महतो को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में रातू थाना में उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










