लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2026 8:45 PM
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को नुनहु गांव के निकट स्थित कुएं से नाबालिग का शव बरामद किया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, चान्हो.
पुलिस ने रविवार को नुनहु गांव के निकट स्थित कुएं से नाबालिग का शव बरामद किया है. शव की पहचान मांडर के हेसल घुघरी गांव निवासी तन्नू कुमारी (14) पिता कृष्णा महतो के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने घर से शुक्रवार 29 मई की दोपहर से लापता थी. परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन में लगे हुए थे. रविवार की सुबह हेसल घुघरी का एक युवक उक्त कुएं पर नहाने गया था. उसने कुएं में शव देख इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी. बाद में सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. परिजनों के अनुसार छह भाई बहनों में सबसे छोटी तन्नू कुमारी मांडर के हेसमी स्थित मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी. उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जिस कुएं में उसका शव बरामद किया गया, वह उसके परिवार का ही है. वहां पर उन लोगों का बारी व घर भी है. तन्नू शुक्रवार की दोपहर को घर से किसी को कुछ बताये बगैर ही घर से निकली थी. उसके पिता कृष्ण महतो वर्तमान में घर में नहीं हैं. वह कहीं ईंट भट्ठा में काम करने गये हैं. तन्नू की मौत का कारण का पता पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.चान्हो 1, मृतक तन्नू कुमारी का फाइल फोटो.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










