घर की छत तोड़ी, सामान निकालकर बाहर फेंका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गोंदा थाना क्षेत्र के जगतपुरम काॅलोनी निवासी विनय प्रताप पालित के घर में चंदा उरांव व उसके 14-15 महिला सहयोगियों ने छत तोड़ी व सामान निकालकर बाहर रख दिया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कांके.
गोंदा थाना क्षेत्र के जगतपुरम काॅलोनी निवासी विनय प्रताप पालित के घर में चंदा उरांव व उसके 14-15 महिला सहयोगियों ने छत तोड़ी व सामान निकालकर बाहर रख दिया. मामला रविवार दोपहर लगभग 12 बजे की है. जब घटना हुई उस समय विनय प्रताप रांची से बाहर थे. वहीं पत्नी मंदिर गयी थी और पुत्र एक्जाम ड्यूटी पर था. वहीं विनय की बेटी घर पर थी. इस संबंध में विनय ने बताया कि उसे चंदा उरांव काफी दिनों से घर खाली कराने की धमकी दे रहा था. चंदा ने 10 दिन पूर्व भी विनय के घर में ताला लगा दिया था. उसके बाद एसडीओ के आदेश के बाद घर का ताला खोला गया था. तब एसडीओ ने गोंदा थाना व हेहल सीओ से मामले की रिपोर्ट मांगी थी. इधर विनय ने बताया कि उसने दो कट्ठा जमीन बंसत उरांव से सादा पट्टा पर वर्ष 2011 में खरीदा था. जमीन मालिक रघु उरांव ने बसंत को एग्रीमेंट किया था. तब से घर बनाकर विनय का परिवार रह रहा है. उस प्लाॅट पर और भी लोगों ने जमीन खरीदी है. वर्ष 2012 में बसंत की हत्या हो गयी थी. इधर हाल के दिनों में चंदा उरांव ने रघु के परिवार से जमीन एग्रीमेंट कराकर विनय को लगातार तंग कर रहा था. इधर सामान बाहर फेंकने के बाद चंदा उरांव ने फिर से घर में ताला लगा दिया है. वहीं उस प्लाॅट के अन्य खरीदारों को चंदा उरांव तंग नहीं कर रहा है. विनय ने बताया कि उस घर का वह लगातार होल्डिंग टैक्स और बिजली बिल भी दे रहे हैं. इधर विनय प्रताप ने गोंदा थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.फोटो, घर की टूटी छत व बाहर रखा सामान.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










