संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल में दी गयी 10वीं के छात्रों को विदाई

रांची : राजधानी रांची के मोराहाबादी स्थित संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल में कछा 10वीं के छात्रों के विदाई दी गयी. विदाई समारोह को यादगार बनाने में 8वीं और 9वीं के छात्रों की बड़ी भूमिका रही. स्कूल के प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी के छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक ड्रेस में 10वीं के छात्रों को स्टेज तक […]
रांची : राजधानी रांची के मोराहाबादी स्थित संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल में कछा 10वीं के छात्रों के विदाई दी गयी. विदाई समारोह को यादगार बनाने में 8वीं और 9वीं के छात्रों की बड़ी भूमिका रही.
स्कूल के प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी के छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक ड्रेस में 10वीं के छात्रों को स्टेज तक लेकर आये. वहीं इस दौरान बच्चों ने आदिवासी नत्य और परंपरा के साथ स्वागत किया. 10वीं के छात्रों ने अपना अनुभव सभी के साथ शेयर किया.
इस दौरान स्कूल की निदेशक सह प्राचार्य डॉ सुषमा केरकेट्टा ने सभी बच्चों से कहा, इमानदार मेहनत, नियंत्रित और संतुलित प्रयास व माता-पिता का आशीर्वाद जीवन में सफलता दिलाती है. इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




