रांची : युवक को लगी गोली, मौत
Updated at : 07 Feb 2020 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

कुंदा : जंगल में शिकार करने के दौरान युवक की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना बुधवार की देर शाम की है. मृतक रोहित गंझू (25) घुट्टी टोंगरी गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने महेंद्र यादव पर हत्या करने का आरोप लगाया है. आरोपी फरार है. घटना की खबर मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच […]
विज्ञापन
कुंदा : जंगल में शिकार करने के दौरान युवक की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना बुधवार की देर शाम की है. मृतक रोहित गंझू (25) घुट्टी टोंगरी गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने महेंद्र यादव पर हत्या करने का आरोप लगाया है. आरोपी फरार है.
घटना की खबर मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर देसी बंदूक बरामद की व शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. मृतक के पिता ने बताया कि घटना के दिन मचनवा व चरका जंगल में शिकार करने लुकुइया गांव के महेंद्र यादव उसे ले गया था. देर शाम चारवाहों ने सूचना दी कि शिकार के दौरान पुत्र रोहित को गोली लगी है. घटनास्थल पर पहुंचा, तो पुत्र को मृत पाया. शव के पास भराटी बंदूक पड़ा हुआ था. परिजनों ने महेंद्र यादव पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस निरीक्षक रंजीत रोशन व थाना प्रभारी रामवृक्ष राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




