रांची : दो लाख राशन कार्ड रद्द अब योग्य को ही मिलेगा राशन कार्ड: रामेश्वर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2020 5:50 AM
विज्ञापन
रांची : वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि जो गरीब हैं, बीपीएल हैं, उन्हें राशन कार्ड दिया जायेगा. ऐसा देखा गया है, जो लोग इस कैटेगरी में नहीं आते हैं, वह भी राशन कार्ड बनवा चुके हैं. ऐसे लोगों की जांच करने का निर्देश राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों […]
विज्ञापन
रांची : वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि जो गरीब हैं, बीपीएल हैं, उन्हें राशन कार्ड दिया जायेगा. ऐसा देखा गया है, जो लोग इस कैटेगरी में नहीं आते हैं, वह भी राशन कार्ड बनवा चुके हैं. ऐसे लोगों की जांच करने का निर्देश राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया गया है.
उपायुक्त अपने स्तर से जांच कर रहे हैं. अब तक दो लाख गलत राशन कार्ड पाये गये हैं, जिन्हें रद्द कर दिया गया है. ये राशन कार्ड उन लोगों के थे, जिनके पास पक्का मकान और वाहन आदि थे. फिर भी राशन कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे. सभी जगह गहन जांच का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि कई एपीएल श्रेणी के लोग बीपीएल का राशन कार्ड रखकर सही लोगों का हक मार रहे हैं. ऐसे लोगों को बेदर्दी से सूची से बाहर करेंगे.
बायोमेट्रिक्स की जरूरत नहीं : मंत्री ने कहा कि कई बुजुर्गों को अंगूठे के निशान में गड़बड़ी होने के कारण राशन नहीं मिलता है, जबकि उनके पास कार्ड है. बायोमेट्रिक्स के कारण ऐसी परेशानी हो रही है. ऐसे लोगों के लिए बायोमेट्रिक्स की जरूरत नहीं होगी. अधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने को लेकर बात की जायेगी.
कोई भूखा नहीं रहेगा
मंत्री ने कहा कि राज्य में कोई भूखा नहीं रहेगा. सभी घरों की पहचान की जा रही है. मैं खुद भी घर-घर जाऊंगा. जिनकी स्थिति खराब है, प्रशासन उनके लिए व्यवस्था करेगी. इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा. मंत्री ने कहा कि आप महल में हैं और बगल में कोई झोपड़ीवाला भूखा है, तो आपको नींद कैसे आयेगी. समाज के समर्थ लोगों को इस पर विचार करना चाहिए कि राज्य में कोई भूखा नहीं रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










