रांची : राज्य में कोई भूखा नहीं रहेगा : रामेश्वर

Updated at : 01 Feb 2020 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : राज्य में कोई भूखा नहीं रहेगा : रामेश्वर

रांची : राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि देश में खाद्य सुरक्षा एक्ट जब संसद से पास हुआ था, तब मंशा यही थी कि इस देश में कोई भी भूखा न रहे. इसके लिए कानून बनाया गया. इस खाद्य सुरक्षा कानून को पूरी तरह से राज्य में लागू किया जायेगा. […]

विज्ञापन
रांची : राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि देश में खाद्य सुरक्षा एक्ट जब संसद से पास हुआ था, तब मंशा यही थी कि इस देश में कोई भी भूखा न रहे. इसके लिए कानून बनाया गया. इस खाद्य सुरक्षा कानून को पूरी तरह से राज्य में लागू किया जायेगा.
यह एक बेहतरीन कानून है. इसे सही ढंग से लागू कर पालन करना होगा. राज्य में कोई भूखा नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि वह खुद लोगों के घर तक जाकर योजना का निरीक्षण करेंगे. राशन कार्ड देने और उसमें मौजूदा त्रुटि को दुरुस्त करेंगे. उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों का हक मारने वाले संपन्न परिवार पर भी सरकार की नजर होगी. वह शुक्रवार को पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola