पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी, चार और पांच को फिर होगी बारिश
Updated at : 31 Jan 2020 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची व आसपास के इलाके में ठंड का कहर जारी है. उत्तर-पूर्व में हो रही बर्फबारी व बारिश तथा पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. गुरुवार को आसमान में बादल छाये रहे. वहीं हल्की ठंडी हवा चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग से मिली जानकारी के […]
विज्ञापन
रांची : रांची व आसपास के इलाके में ठंड का कहर जारी है. उत्तर-पूर्व में हो रही बर्फबारी व बारिश तथा पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. गुरुवार को आसमान में बादल छाये रहे.
वहीं हल्की ठंडी हवा चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तीन फरवरी तक सुबह में कुहासा रहेगा और आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. ठंडी हवा चलने से ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, चार व पांच फरवरी को बारिश होगी. इससे एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है.
रांची व आसपास के इलाके में बुधवार की रात पांच से सात मिमी वर्षा हुई. बादल छाये रहने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




