रांची प्रेस क्‍लब का चुनाव 27 जनवरी को, वोटिंग के कुछ ही घंटों बाद रिजल्‍ट

Published at :24 Jan 2020 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
रांची प्रेस क्‍लब का चुनाव 27 जनवरी को, वोटिंग के कुछ ही घंटों बाद रिजल्‍ट

रांची : रांची प्रेस क्‍लब की नयी कार्यकारिणी के लिए 27 जनवरी को मतदान होगा. इसी दिन रिजल्‍ट भी आ जायेगा. शुक्रवार को हुए एजीएम में इसपर फैसला लिया गया. मतदान सुबह 8 बजे से शाम तीन बजे तक होगा. इसी दिन शाम तीन बजे के बाद मतों की गिनती की जायेगी और विजयी प्रत्‍याशियों […]

विज्ञापन

रांची : रांची प्रेस क्‍लब की नयी कार्यकारिणी के लिए 27 जनवरी को मतदान होगा. इसी दिन रिजल्‍ट भी आ जायेगा. शुक्रवार को हुए एजीएम में इसपर फैसला लिया गया. मतदान सुबह 8 बजे से शाम तीन बजे तक होगा. इसी दिन शाम तीन बजे के बाद मतों की गिनती की जायेगी और विजयी प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी जायेगी. 27 जनवरी को रात नौ बजे तक प्रेस क्‍लब की नयी कार्यकारिणी के नामों की घोषणा हो जायेगी.

आज हुए एजीएम में पुरानी कमेटी ने वार्षिक रिपोर्ट के साथ-साथ आय-व्‍यय का लेखा-जोखा पेश किया. हालांकि एजीएम हंगामेदार रहा, लेकिन चुनाव की तिथि पर कोई विवाद नहीं हुआ और इस प्रस्‍ताव को सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया गया. इस बार कार्यकारिणी के चुनाव में कुल 55 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं. कार्यकारिणी सदस्‍य के लिए सबसे अधिक 31 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं. जबकि अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष, सचिव, कोषाध्‍यक्ष और संयुक्‍त सचिव के लिए कुल 24 प्रत्‍याशी मैदान में हैं.

ये प्रत्‍याशी हैं चुनावी मैदान में

अध्‍यक्ष पदके उम्‍मीदवार

1. भैया उदय कुमार

2. चंदन कुमार मिश्र

3. संजय मिश्र

4. राजेश कुमार सिंह

उपाध्‍यक्ष पदके उम्‍मीदवार

1. बिपिन बिहारी उपाध्‍याय

2. मिथिलेश झा

3. पिंटू दुबे

4. दयानंद कुमार राय

5. सुरेंद्र लाल सोरेन

सचिव पदके उम्‍मीदवार

1. अशोक कुमार गोप

2. सत्‍यप्रकाश पाठक

3. पुष्‍कर महतो

4. संजीव कुमार मिश्र

5. अखिलेश कुमार सिंह

6. धर्मवीर सिन्‍हा

संयुक्‍त सचिव पदके उम्‍मीदवार

1. जावेद अख्‍तर

2. योगिता असीजा उर्फ योगिता बीर

3. आरती कुमारी

4. सोहन सिंह

कोषाध्‍यक्ष पदके उम्‍मीदवार

1. सन्‍नी कुमार

2. जय शंकर कुमार

3. कुबेर प्रसाद सिंह

4. मनोज कुमार पाठक

5. मनोज कुमार श्रीवास्‍तव

कार्यकारिणी सदस्‍य पदके उम्‍मीदवार

1. मोहम्‍मद आसिफ

2. चंद्रशेखर राम उपाध्‍याय

3. गिरिजा शंकर ओझा

4. आकाश कुमार

5. कमलेश कुमार

6. प्रशांत कुमार

7. विशाल कुमार

8. मो. परवेज कुरैशी

9. एस एम खुर्शीद

10. अरविंद कुमार गुप्‍ता

11. सुनील कुमार गुप्‍ता

12. रंगनाथ चौबे

13. सौरभ चौबे

14. दीपक जायसवाल

15. छन्‍दोश्री ठाकुर

16. अमित कुमार दास

17. विमल देव

18. राजू प्रसाद

19. बैजनाथ कुमार महतो

20. विनय कुमार मुर्मू

21. प्रियंका मिश्र

22. संजय कुमार रंजन

23. विकास कुमार राजगढि़या

24. जितेंद्र राम

25. उमेश लाल

26. राज वर्मा

27. किसलय शानू

28. चंद्रशेखर सिंह

29. प्रभात कुमार सिंह

30. सुनील कुमार सिंह

31. मुजफ्फर हुसैन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola