रांची : वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 31 तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2020 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

चीन के शंघाई में अगले साल आयोजित की जायेगी प्रतियोगिता रांची : वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता-2021 शंघाई (चीन) में होगी. इसमें झारखंड के युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों की उम्र सीमा सामान्य […]
विज्ञापन
चीन के शंघाई में अगले साल आयोजित की जायेगी प्रतियोगिता
रांची : वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता-2021 शंघाई (चीन) में होगी. इसमें झारखंड के युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है.
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों की उम्र सीमा सामान्य ट्रेडों में अधिकतम 22 वर्ष (जन्म तिथि : एक जनवरी 1999 के बाद) तथा क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्यूरिटी और मैकेट्रोनिक्स में अधिकतम 25 वर्ष (जन्म तिथि : एक जनवरी 1995 के बाद) होनी चाहिए. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी तक अॉनलाइन (www.worldskillsindia.co.in) रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. साथ ही झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के टोल फ्री नंबर 18001233444 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
56 ट्रेड में प्रवृष्टि आमंत्रित : वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता में 56 ट्रेड में अपनी प्रवृष्टि दी जा सकती है. जिसमें से झारखंड के युवा राज्य में प्रचलित 10-12 प्रशिक्षण ट्रेडों यथा वेल्डिंग, एमसीएडी, सीएनसी माइलिंग, सीएनसी टर्निंग, ब्यूटी थेरेपी, इलेक्ट्रिकल इंस्टाॅलेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, अॉटो बॉडी रिपेयर, कार पेंटिंग तथा अॉटो टेक्नोलॉजी आदि में भाग ले सकेंगे. अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी प्रतिभागियों के बीच प्रशिक्षण व केंद्र से लेकर राज्य स्तर पर प्रारंभिक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इन प्रतियोगिताअों में सफल प्रतिभागी क्रमश: राज्यस्तर, क्षेत्रीय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे.
राज्य के युवा वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. सोसाइटी की अोर से सभी उपायुक्तों, राज्य में संचालित अौद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों, राज्य में कौशल विकास का प्रशिक्षण देनेवाले सभी विभागों/एजेंसियों को अपने-अपने संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त युवाअों का निबंधन सुनिश्चित करने के लिए पत्र भेजा गया है.
कृपानंद झा, मिशन निदेशक, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




