ePaper

हेमंत ने मांगी ट्राइबल यूनिवर्सिटी पीएम बोले, राज्य का रखेंगे ध्यान

Updated at : 12 Jan 2020 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
हेमंत ने मांगी ट्राइबल यूनिवर्सिटी पीएम बोले, राज्य का रखेंगे ध्यान

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार की सुबह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात में श्री सोरेन ने झारखंड के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की. उनसे आग्रह किया कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है. इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.साथ ही केंद्र सरकार के आगामी बजट […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार की सुबह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात में श्री सोरेन ने झारखंड के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की. उनसे आग्रह किया कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है. इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.साथ ही केंद्र सरकार के आगामी बजट में झारखंड को एक ट्राइबल यूनिवर्सिटी देने की भी मांग रखी. पीएम मोदी ने भी समन्वय पर जोर देते हुए झारखंड को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन की पीएम मोदी के साथ यह पहली मुलाकात थी.

श्री सोरेन ने झारखंड में आइएएस अफसरों की कमी की भी बात उठायी. कहा कि राज्य के लिए स्वीकृत पदों की तुलना में काफी कम आइएएस अधिकारी झारखंड में पदस्थापित हैं. अधिकारियों के नहीं होने की वजह से योजनाओं पर असर पड़ता है.
उन्होंने केंद्र से योग्य आइएएस अफसरों की सेवा झारखंड सरकार को देने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की जायेगी. पीएम मोदी से मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन मीडिया से रूबरू हुए. श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में सरकार गठन के बाद वह पहली बार पीएम मोदी से मिले.
आनेवाले दिनों में वह फिर पीएम मोदी से मिलेंगे और राज्य की समस्याओं को उनके सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य का विकास करना है. इस व्यवस्था में जो लोग भी जुड़े हैं, वह सबके साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ना चाहते हैं. श्री सोरेन ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश के मालिक हैं. उनसे राज्य के विकास से जुड़े मामलों पर बातचीत हुई.
सीएम ने क्या-क्या कहा
झारखंड पिछड़ा राज्य, विशेष ध्यान देने की जरूरत
झारखंड में आइएएस अफसरों की है कमी, केंद्र योग्य आइएएस अफसर उपलब्ध कराये
बाबूलाल पर कुछ नहीं बोले
झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केवल चर्चा पर कुछ नहीं कहा जा सकता है.
वित्तीय गड़बड़ियों को ठीक करना है,मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा
राज्य में आर्थिक स्थिति पर श्री सोरेन ने कहा कि गड़बड़ियों को ठीक करना है. राज्य काे केंद्र सरकार से मिलनेवाले हिस्से के संबंध में उन्होंने कहा कि वह इस बारे में पहले अपनी टीम से बात करेंगे. उसके बाद केंद्र सरकार के सामने राज्य की मांग रखी जायेगी. मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर पूछे जाने पर श्री सोरेन ने कहा कि तैयारी चल रही है, बहुत जल्द विस्तार किया जायेगा.
मोमेंटम झारखंड में गड़बड़ी हुई है तो एजेंसी अपना काम करेगी
मोमेंटम झारखंड में गड़बड़ी को लेकर एसीबी में शिकायत किये जाने के सवाल पर श्री सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार निष्पक्ष है. पूर्वाग्रह से जांच एजेंसियां काम नहीं करती हैं. एसीबी सक्षम एजेंसी है. वह अपना काम करेगी. शिकायत सही हुई, तो नियमानुसार कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola