ePaper

सीएम हेमंत सोरेन ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा - नया वर्ष झारखंडवासियों के जीवन में खुशहाली लाये

Updated at : 02 Jan 2020 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा - नया वर्ष झारखंडवासियों के जीवन में खुशहाली लाये

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की समस्त जनता एवं देशवासियों को नववर्ष 2020 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2020 समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख, शांति, सदभाव, उन्नति, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा. उन्होंने कहा कि नया वर्ष समस्त झारखंड वासियों के जीवन में […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की समस्त जनता एवं देशवासियों को नववर्ष 2020 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2020 समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख, शांति, सदभाव, उन्नति, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा.

उन्होंने कहा कि नया वर्ष समस्त झारखंड वासियों के जीवन में खुशहाली लाये. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने विकसित, समृद्ध और नये झारखंड के निर्माण के लिए प्रदेश की समस्त जनता से सरकार के विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आइ हम सब मिलकर अपने झारखंड को बनायें और संवारें.
मुख्यमंत्री ने कहा है कि झारखंड की चेतना समावेशी है. सभी धर्मों और सभी समुदायों के साथ आदिवासियों, दलितों, गरीबों और पिछड़े हुए लोगों को साथ लेकर प्रगति और खुशहाली के लिए समर्पित प्रयास ही मेरा संकल्प है.
मुख्यमंत्री आज छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. वह दिन के 12 बजे मंदिर पहुंचेंगे. पूजा-अर्चना के बाद चार बजे रांची वापस लौट आयेंगे.
मंत्री रामेश्वर उरांव समेत कई अफसरों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई
रांची . राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. सीएम से बुधवार को मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, डीजीपी केएन चौबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, रसायन एवं उर्वरक विभाग भारत सरकार की अपर सचिव अलका तिवारी,डीजी जैप नीरज सिन्हा,डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, वाणिज्य कर सचिव प्रशांत कुमार, विभाग सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola