झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले डीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2019 3:33 PM

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही झारखंड में नयी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी भी शुरू हो गयी थी. रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर (रविवार) को शपथ लेंगे. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने शुक्रवार को रांची […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही झारखंड में नयी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी भी शुरू हो गयी थी. रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर (रविवार) को शपथ लेंगे. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने शुक्रवार को रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता, डीडीसी अनन्य मित्तल एवं अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा के साथ मोरहाबादी मैदान का दौरा कर मोरहाबादी मैदान में तैयारियों का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें : VIDEO : झारखंड में हेमंत सोरेन की जीत का ऑक्सफोर्ड कनेक्शन

इस दौरान उपायुक्त ने ने सुरक्षा-व्यवस्था के अलावा अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मंच पर चढ़ने-उतरने की व्यवस्था तथा एंट्री-एग्जिट प्वाइंट का भी जायजा लिया. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि समारोह स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाये. उन्होंने कहा कि सुरक्षा-व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ बैठककर यह स्पष्ट कर दें कि बिना मान्य पास या अनुमति के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश मैदान क्षेत्र में वर्जित रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola