ePaper

नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने झारखंड विजय के लिए हेमंत सोरेन को दी बधाई

Updated at : 23 Dec 2019 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने झारखंड विजय के लिए हेमंत सोरेन को दी बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं. सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में जीतता दिखाई दे रहा है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं. सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में जीतता दिखाई दे रहा है.

मोदी ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सेवा करती रहेगी और जनकेंद्रित मुद्दे उठाती रहेगी. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड चुनाव में जीत के लिए बधाई. उन्हें राज्य की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं.’ मोदी ने भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए झारखंड की जनता का भी आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की.

झारखंड के जनादेश का भाजपा सम्मान करती है : अमित शाह

गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करते हुए पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मिली पराजय को स्वीकार करती है. शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और घोषित परिणाम के आधार पर ट्वीट कर कहा, ‘हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी.’ शाह ने चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुए कहा, ‘सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन.’

उल्लेखनीय है कि 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना में शाम पांच बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा 25 सीटों पर जीती है या आगे चल रही है. भाजपा को 2014 में 37 सीटें मिली थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola