ePaper

खूंटी में जीते निलकंठ, जानिए दक्षिणी छोटानागपुर सीट पर क्या है हाल

Updated at : 23 Dec 2019 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी में जीते निलकंठ, जानिए दक्षिणी छोटानागपुर सीट पर क्या है हाल

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं. दक्षिणी छोटानागपुर में क्या हाल है कौन आगे है किस सीट पर. दक्षिणी छोटानागपुर की रांची, लोहरदगा गुमला, सिमडेगा, खूंटी पर कौन आगे निकल रहा है. रांची : इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सीपी सिंह आगे हैं दूसरे नंबर पर झारखंड मुक्ति मोरचा […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं. दक्षिणी छोटानागपुर में क्या हाल है कौन आगे है किस सीट पर. दक्षिणी छोटानागपुर की रांची, लोहरदगा गुमला, सिमडेगा, खूंटी पर कौन आगे निकल रहा है.

रांची : इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सीपी सिंह आगे हैं दूसरे नंबर पर झारखंड मुक्ति मोरचा की महुआ माजी हैं.
लोहरदगा – इस सीट पर कांग्रेस के रामेश्वर उरांव आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर आजसू की शांति भगत है जबकि
सुखदेव भगत भारतीय जनता पार्टी के तीसरे नंबर पर हैं.
गुमला- इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोरचा के भूषण तिर्की आगे चल रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के मिशिर कुजूर पीछे चल रहे हैं.
सिमडेगा – इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के श्रद्धानंद बेसरा आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के भूषण बारा दूसरे नंबर पर हैं.
खूंटी –खूंटी विधानसभा से भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा ने जीत दर्ज की उन्होंने जेएमएम के सुशील पहान को हराया है. नीलकंठ ने 26327 वोट के अंतर से हराया है. तोरपा सीट से कोचे मुंडा ने भी जीत दर्ज की. कोचे को 43482 वोट मिले. इन्होंने जेएमएम को सुदीप गुड़िया को 9 हजार 6 सौ 30 मतों से हराया है.
2014 में क्या था परिणाम
रांची- इस सीट पर सीपी सिंह ने जीत हासिल की थी. सीपी सिंह को 95760 (64.38%) मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर थीं झारखंड मुक्ति मोरचा की महुआ माजी उन्हें 36897 (24.81%) वोट मिले थे.
लोहदगा – इस सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे सुखदेव भगत उन्हें 56328 (38.41%)वोट मिले थे वह आजसू के कमल किशोर भगत से हार गये थे इन्हें 56920 (38.81%) वोट मिले थे.
गुमला- इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के शिवशंकर उरांव चुनाव जीते थे उन्हें 50473 (38.89%) वोट मिले थे.दूसरे नंबर पर थे जेएमजेएम के भूषण तिर्की उन्हें 46441 (35.78%) वोट मिले थे.
सिमडेगा – इस सीट पर साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीत गयीं थी विमला प्रधान उन्हें 45343 (33.38%) वोट मिले थे दूसरे नंबर पर थीं जेकेपी के मेनन एक्का उन्हें 42149 (31.03%) वोट मिले थे.
खूंटी – इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाल लड़े थे नीलकंठ सिंह मुंडा उन्हें 42149 (31.03%) वोट मिले थे जबकि झारखंड मुक्ति मोरचा के जिदान होरो दूसरे नंबर पर रहे थे उन्हें 25517 (21.3%) वोट मिले थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola