Advertisement
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा के मुद्दे राष्ट्रीय, तो कांग्रेस, झामुमो के प्रचार में छाया रहा स्थानीय मुद्दा
झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग पार्टियों की हुई 500 से अधिक छोटी-बड़ी चुनावी सभाएं रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में पिछले डेढ़ माह के दौरान राजनीतिक दलों ने प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंकी. पार्टी के दिग्गज नेताओं ने चुनाव मैदान में उतर कर पार्टी के एजेंडे व मुद्दों को लेकर अपनी बातें […]
झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग पार्टियों की हुई 500 से अधिक छोटी-बड़ी चुनावी सभाएं
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में पिछले डेढ़ माह के दौरान राजनीतिक दलों ने प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंकी. पार्टी के दिग्गज नेताओं ने चुनाव मैदान में उतर कर पार्टी के एजेंडे व मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखी. चुनाव के दौरान राज्य में 500 से अधिक छोटी-बड़ी सभाएं हुई. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेताओं व कलाकारों ने 50 से ज्यादा चुनावी सभाएं की.
वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला. इनके अलावा कांग्रेस की ओर से पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, राज बब्बर, भूपेश बघेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शत्रुघ्न सिन्हा समेत एक दर्जन से ज्यादा नेता चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंचे. बसपा सुप्रीमो मायावती, असददुद्दीन ओवैसी, वृंदा करात, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य, शरद यादव, चिराग पासवान चुनाव प्रचार को लेकर आये.
इधर झामुमो की ओर से शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, आजसू की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, झाविमो की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सैकड़ों सभाएं कर पार्टी की प्राथमिकताएं गिनायी और वोट मांगे. भाजपा के केंद्रीय नेताओं के भाषण में चुनाव के दौरान राष्ट्रीय मुद्दे जैसे राम मंदिर, धारा 370, एनआरसी के साथ-साथ पिछड़ों के आरक्षण को मुख्य रूप से मुद्दा रहा. वहीं कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, अाजसू समेत अन्य दलों की राजनीति स्थानीय मुद्दों के इर्द-गीर्द घूमती रही.
चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुख नेताओ ने कब क्या कहा
21 नवंबर
रोड़े अटका रही थी कांग्रेस, अयोध्या में बनेगा मंदिर : अमित शाह
सरकार बनी, तो मनरेगा की मजदूरी 300 रुपये होगी : बाबूलाल
23 नवंबर
स्थानीय नीति में गड़बड़ी, आते ही बदलेंगे : हेमंत
लूटने नहीं, खटनेवाली सरकार चुनें : बाबूलाल
स्थानीय नीति पर गुमराह कर रहा झामुमो : रघुवर
24 नवंबर
पहले ताना देते थे लोग, अब बनेगा राम मंदिर : राजनाथ सिंह
67 साल तक देश और राज्य की जनता को छला गया : रघुवर
भाजपा ने महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान दिलाया : स्मृति ईरानी
हाथी की तरह भाजपा ने पांच साल जनता को पैरों तले रौंदा : हेमंत
भूख से मर रहे लोग, बेशर्म सरकार मानने को तैयार नहीं : वृंदा करात
25 नवंबर
डबल इंजन की सरकार में खत्म हो जायेंगे नक्सली : नरेंद्र मोदी
विस्थापितों को दिलायेंगे उनका हक व अधिकार : हेमंत सोरेन
26 नवंबर
सरकार से जाते ही निकलेंगे भ्रष्टाचार के सांप -बिच्छू : रामेश्वर उरांव
भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही : शरद यादव
महागठबंधन की सरकार बनी, तो पलामू नयी उप राजधानी : हेमंत
सबल व्यक्ति की सरकार, सबल को मिल रहा लाभ : सुदेश महतो
27 नवंबर
झारखंड में भय, भूख व भ्रष्टाचार हावी : दीपंकर
कांग्रेस, राजद, झामुमो की आंचल में जन्मा है अपराध : योगी
सरकार बनी, तो किसानों का ऋण होगा माफ : भूपेश बघेल
भाजपा का काम राम नाम जपना, जनता को ठगना : मायावती
भाजपा छोड़ कर दूसरी सरकार ने मलाई खायी : मनोज तिवारी
भाजपा व कांग्रेस ने 19 सात जनता को छला : असददुद्दीन ओवैसी
28 नवंबर
मिलेगा बहुमत, आजसू हमारे साथ रहेगी : अमित शाह
भूख से मौत, फिर भी कर रहे विकास का दावा : बाबूलाल
जल-जंगल, जमीन को पूंजीपतियों के हाथ बेच दिया : तेजस्वी
29 नवंबर
सीएम मंच नहीं, पंच से तय होगा : देवशरण भगत
बदलेंगे स्थानीयता का फॉर्मूला : सुदेश महतो
राज्य में बेदाग नहीं, बदबूदार सरकार : हेमंत
विलय किये गये स्कूल फिर खुलेंगे : बाबूलाल
झारखंड नामधारी पार्टियों ने यहां को लोगों को केवल ठगा : रघुवर
एक दिसंबर
कांग्रेस समस्याएं खड़ी करती है: रविशंकर प्रसाद
वोटरों ने बुलेट का जवाब दिया, भाजपा ही आयेगी : धर्मेंद्र प्रधान
डबल इंजन की सरकार में जनता का डिब्बा नहीं : हेमंत सोरेन
जनमानस के अरमान पर फिरा पानी : सुदेश महतो
यह कैसी सरकार, हो रही भूख से मौत : बाबूलाल मरांडी
दो दिसंबर
कांग्रेस के 55 साल का शासन का हिसाब दें राहुल : अमित शाह
मोदी ने गरीबों का पैसा उद्योगपतियों को दिया : राहुल गांधी
सरयू का टिकट काटना, जनता का अपमान : नरेंद्र सिंह
तीन दिसंबर
जल, जंगल, जमीन पर आंच नहीं आयेगी : नरेंद्र मोदी
विकास के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी : शिबू सोरेन
हाथी उड़ाने में 900 करोड़ खर्च कर दिये : बाबूलाल
डूब रही भाजपा को बचाने पीएम झारखंड आये : हेमंत सोरेन
नरेंद्र मोदी दिल की बात किसी और से करते हैं : अतुल अंजान
विपक्ष के मन में भय पैदा करना भाजपा का काम : वृंदा करात
चार दिसंबर
महाराष्ट्र का झारखंड में असर कांग्रेस पर होगा : शाहनवाज हुसैन
आजसू का रिमोट अमित शाह के पास : हेमंत सोरेन
कांग्रेस काम करती, तो देश में गरीबी नहीं रहती : केशव मौर्य
पांच दिसंबर
यूपीए सरकार ने किया है घोटाला ही घोटाला : जेपी नड्डा
अयोध्या आयें,मंदिर निर्माण में भूमिका निभायें : योगी आदित्यनाथ
भाजपा सरकार झूठ का सब्जबाग दिखा रही : शत्रुघ्न सिन्हा
छह दिसंबर
देश की अर्थव्यवस्था गर्त में : पी चिदंबरम
भाजपा ही करेगी आदिवासी समाज का विकास : अर्जुन मुंडा
भाजपा सरकार से जनता का नहीं होनेवाला है भला : तेजस्वी
सात दिसंबर
सरकार बनी, तो किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली : हेमंत सोरेन
झारखंड के युवा रोजगार को लेकर मायूस हैं : औवैसी
आठ दिसंबर :
झारखंड से नक्सवाद का होगा खात्मा : राजनाथ सिंह
डबल इंजन सरकार ने झारखंड को ठगा : हेमंत सोरेन
नौ दिसंबर :
कांग्रेस, राजद व झामुमो ने सिर्फ लूटा-लटकाया : नरेंद्र मोदी
भाजपा बांटती, मारती और दबाती है : राहुल
10 दिसंबर :
तीन साल में सभी गरीबों को पक्का मकान : शिवराज सिंह चौहान
डबल इंजन ने राज्य को कर्ज में डुबो दिया : ज्योतिरादित्य सिंधिया
कर्नाटक में चुनावी भूकंप, झारखंड में दिखेगा असर : डॉ संबित
11 दिसंबर :
सोरेन कंपनी ने झारखंड को खोखला कर दिया : रघुवर
आजसू को वोट देना यानी भाजपा को समर्थन देना : हेमंत सोरेन
विकास का झूठा दावा कर सत्ता में आयी भाजपा : दीपंकर
12 दिसंबर :
कोयला लूट कांग्रेस, झामुमो नेताओं ने महल बनाया : नरेंद्र मोदी
झारखंड के किसानों का कर्ज माफ करेंगे : राहुल गांधी
13 दिसंबर :
शोषण मुक्त झारखंड के लिए लड़ाई लड़नी है : शिबू सोरेन
नरेंद्र मोदी के आने से बदलाव का दौर : योगी आदित्यनाथ
14 दिसंबर :
चार माह में राम मंदिर निर्माण का शुरू हो जायेगा : अमित शाह
एनआरसी सारे देश में लागू होकर रहेगा : राजनाथ
मजहब के नाम पर लोगों को बांट रही है भाजपा : ओवैसी
15 दिसंबर
आपकी इच्छा व भावना के विरुद्ध सरकार कुछ नहीं करेगी : मोदी
16 दिसंबर :
अयोध्या में चार माह में बनेगा भव्य राम मंदिर : अमित शाह
17 दिसंबर :
हिम्मत है, तो हर पाकिस्तानी को भारत की नागरिकता देने की घोषणा करे कांग्रेस : नरेंद्र मोदी
18 दिसंबर :
नरेंद्र मोदी प्रचार में हीरो और काम में जीरो हैं : प्रियंका गांधी
झारखंड में किसानों का कर्ज माफ करेंगे : भूपेश बघेल
भाजपा ही कर सकती है झारखंड का विकास : अर्जुन मुंडा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement