ePaper

झारखंड में दहाई में नहीं पहुंचेगी भाजपा : झामुमो

Updated at : 16 Dec 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में दहाई में नहीं पहुंचेगी भाजपा : झामुमो

रांची : झामुमो ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सीखायेगी़ भाजपा दहाई में नहीं पहुंचेगी़ संतालपरगना में भाजपा का खाता नहीं खुलनेवाला है़ भाजपा को झारखंड से लेना-देना नहीं है़ प्रधानमंत्री एनआरसी पर बाेलते है़ं देश-दुनिया की बात करते हैं, लेकिन झारखंड की समस्या पर नहीं बाेलते़ बेरोजगारी, खेतीहर मजदूर, […]

विज्ञापन

रांची : झामुमो ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सीखायेगी़ भाजपा दहाई में नहीं पहुंचेगी़ संतालपरगना में भाजपा का खाता नहीं खुलनेवाला है़ भाजपा को झारखंड से लेना-देना नहीं है़

प्रधानमंत्री एनआरसी पर बाेलते है़ं देश-दुनिया की बात करते हैं, लेकिन झारखंड की समस्या पर नहीं बाेलते़ बेरोजगारी, खेतीहर मजदूर, किसानों के लिए एक शब्द नहीं कहते़ रविवार को शिबू सोरेन के आवास पर पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य पत्रकारों से बात कर रहे थे़ श्री भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा प्रतिपक्ष के नेता को टारगेट कर काम कर रही है़ प्रधानमंत्री दुमका और बरहेट में रैली कर रहे है़ं

हेमंत सोरेन झारखंड की आवाज है़ं जनता उनको भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है़ झामुमो नेता ने कहा कि पिछले चुनाव में भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि मेरे रहते कोई एक इंच जमीन नहीं ले पायेगा़ लेकिन ठीक महीने बाद अडाणी के लिए जमीन अधिग्रहित की गयी़ झारखंड में सरकार शराब बेचने वालों को 25 हजार रुपये दे सकती है, लेकिन आठ-दस हजार मांगने वाले पारा शिक्षकों पर लाठी बरसाती है़ सरकार शौचालय बनाने की बात करती है और इसी राज्य में शौच के लिए जाने वाले किशोरियों -महिलाओं के साथ दुष्कर्म की 300 केस दर्ज होते है़ं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, लेकिन आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पर लाठी बरसायी जाती है़ भट्टाचार्य ने कहा कि इस राज्य में अनाज सड़ जाता है, लेकिन बायो-मीट्रिक के नाम पर लोगों को राशन नहीं दिया जाता है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola