ePaper

रांची : योगी के दौरे से संताल के लोग निराश: कांग्रेस

Updated at : 14 Dec 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : योगी के दौरे से संताल के लोग निराश: कांग्रेस

रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे व लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मधुपुर दौरे से पूरे संताल के लोगों को निराशा हुई है. झारखंड को उत्तर प्रदेश जैसा राज्य बनाने की बात करते हुए उन्होंने अपनी चुनावी सभाओं में राज्य पर कम चर्चा […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे व लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मधुपुर दौरे से पूरे संताल के लोगों को निराशा हुई है. झारखंड को उत्तर प्रदेश जैसा राज्य बनाने की बात करते हुए उन्होंने अपनी चुनावी सभाओं में राज्य पर कम चर्चा करते हुए पाकिस्तान की चर्चा ज्यादा की. जबकि यहां लोग जल, जंगल, जमीन पर अधिकार, भुखमरी का संकट, कर्ज तले दबे किसानों की आत्महत्या, महंगाई की मार, बेरोजगारी जैसी चीजों से परेशान हैं. ऐसे में भाजपा का नेतृत्व राज्य की समस्याओं की बात न कर मुख्य मुद्दे से भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहा है.
12 डीपीओ का किया गया तबादला
रांची. योजना सह वित्त विभाग ने कुल 12 जिला योजना पदाधिकारियों का तबादला किया है.
नाम कहां गये
राम निवास प्र सिंह कोडरमा
चंद्र भूषण तिवारी पाकुड़
राजीव रंजन सिन्हा लोहरदगा
रामानुज कुमार सिंह खूंटी
निर्मल कुमार झा देवघर
विनय कुमार रांची
देवेश कुमार गौतम बोकारो
प्रियव्रत नारायण सिंह सिमडेगा
महेश भगत धनबाद
मो शाहिद अहमद पलामू
अरविंद कुमार चतरा
अशोक कुमार साहेबगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola