रांची : भाजपा के प्रति महिलाओं का भरोसा बढ़ा है : पूजा

Published at :10 Dec 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रति महिलाओं का भरोसा बढ़ा है : पूजा

रांची : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल मिश्रा ने कहा है कि झारखंड में चुनाव चल रहे है़ं इस चुनाव में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी है. अलग-अलग कार्यक्रम चला कर मोर्चा की पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटी है़ं भाजपा के प्रति महिलाओं का भरोसा बढ़ा है. भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री पार्टी […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल मिश्रा ने कहा है कि झारखंड में चुनाव चल रहे है़ं इस चुनाव में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी है. अलग-अलग कार्यक्रम चला कर मोर्चा की पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटी है़ं भाजपा के प्रति महिलाओं का भरोसा बढ़ा है.
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री पार्टी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात कर रहीं थी़ं उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले पांच सालों में महिलाओं के हित में जो काम किये हैं, उससे महिलाओं का भरोसा भाजपा के प्रति बढ़ा है. हर घर में कमल का फूल खिलायेंगे और फिर से भाजपा की सरकार बनायेंगे का संकल्प लेकर महिलाएं काम कर रहीं है़ं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित उठाये गये सवाल को श्रीमती मिश्रा ने हास्यास्पद बताया. श्रीमती मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी 70 सालों तक सत्ता में रही, लेकिन कभी भी महिला सुरक्षा के लिए कदम नहीं उठाये. आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो भी वातावरण बना है, वह भाजपा सरकार की वजह से है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को इस मामले में जागरूक होना पड़ेगा. सरकार और कानून अपना काम कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola