झारखंड को हम योग्य और समर्पित सरकार देंगे : चिदंबरम
Updated at : 07 Dec 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पूर्व केंद्रीय गृह व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से जारी घोषणा पत्र के वादों को एक-एक कर बताया. कहा कि हमें झारखंड की ताकत को समझना होगा. यहां पत्रकारों […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व केंद्रीय गृह व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से जारी घोषणा पत्र के वादों को एक-एक कर बताया. कहा कि हमें झारखंड की ताकत को समझना होगा.
यहां पत्रकारों ने श्री चिदंबरम से सवाल किया : गठबंधन तो लोकसभा में भी था, विधानसभा में फिर कैसे भरोसा कर रहे हैं? इस पर श्री चिदंबरम ने कहा कि भाजपा ने आम लोगों के एजेंडे से ध्यान हटा कर पुलवामा जैसे मुद्दे पर भ्रम पैदा कर जीत हासिल कर ली. लेकिन राज्य का चुनाव स्थानीय समस्याओं और लोकल मुद्दे पर होगा. हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता तेज थी. झारखंड के लोग भी बुद्धिमान हैं. हम झारखंड को एक योग्य और समर्पित सरकार देंगे.
प्याज की कीमत पर ली चुटकी : पूर्व वित्त मंत्री ने प्याज की कीमत पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री कहते हैं कि वह प्याज नहीं खाते. उनको मालूम होना चाहिए कि देश के गरीब प्याज-नमक और रोटी के साथ गुजारा करते हैं. हमारी सरकार में मंत्रियों की यह भाषा नहीं होगी.
ग्रोथ रेट के मामले में झारखंड 28वें स्थान पर
श्री चिदंबरम ने कहा कि झारखंड का ग्रोथ रेट दो प्रतिशत से कम है. पहले ही झारखंड इस ग्रोथ रेट के मामले में 28वें स्थान पर था, अब यह राज्य 30वें स्थान पर आ गया है.
प्रति व्यक्ति आय के मामले में झारखंड नीचे के पायदान से तीसरा राज्य है. इससे नीचे महज दो राज्य हैं. झारखंड जब अलग हो रहा था, तो बिहार के लोग कह रहे थे कि उनके पास अवसर नहीं रह जायेगा. पावर, कोल, स्टील सब झारखंड में हैं. दुर्भाग्य है कि इसके बाद भी राज्य का विकास नहीं हुआ. पांच साल तक रघुवर दास के अयोग्य हाथ में यह सरकार रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




