कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा- झारखंड पुकारा, भाजपा अब नहीं दोबारा

Updated at : 04 Dec 2019 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा- झारखंड पुकारा, भाजपा अब नहीं दोबारा

रांची : प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि महिलाओं को दोहरा लाभ मिला. लेकिन सच्चाई यह है कि झारखंड में एक तरफ महिला दुष्कर्म की शिकार हो रही है और दूसरी तरफ उन्हें मार भी दिया जा रहा है. यही इस सरकार […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि महिलाओं को दोहरा लाभ मिला.
लेकिन सच्चाई यह है कि झारखंड में एक तरफ महिला दुष्कर्म की शिकार हो रही है और दूसरी तरफ उन्हें मार भी दिया जा रहा है. यही इस सरकार की उपलब्धि रही है. प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के बावजूद किसान आत्महत्या कर रहे हैं.
डबल इंजन की सरकार में 22 किसानों ने आत्महत्या करने को लेकर मजबूर हुए. डबल इंजन सरकार की 131 योजनाओं के क्रियान्वयन के बावजूद भूख से मौत होती है. पूरी कैबिनेट और भारत सरकार के झारखंड जैसे छोटे प्रदेशों में चुनाव प्रचार के बावजूद यहां की जनता अब यह नारा दे रही है कि झारखंड पुकारा, भाजपा अब नहीं दोबारा. श्री ठाकुर मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में आदिवासियों ने अपना सब कुछ खो दिया. भाजपा सरकार ने इनकी जल, जंगल, जमीन के साथ स्वाभिमान को छिनने का काम किया है.
संवैधानिक अधिकार को लेकर किये जा रहे आंदोलन के मार्ग को भी बंदूक की नोक पर कुचलने का काम किया है. आदिवासियों की जमीन कानून जो रक्षा कवच है, उसके साथ भी छेड़छाड़ किया गया. मौके परराष्ट्रीय प्रवक्ता जरीता लैतफलांग, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा मौजूद थे.
कांग्रेस के स्टार प्रचारक सलीम व प्रसाद पहुंचे : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व मंत्री सलीम अहमद मंगलवार को रांची पहुंचे. चार दिसंबर को जमशेदपुर की सभा को संबोधित करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola